Bharti Study Online

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्री स्टडी भाग दो ( Madhya Pradesh General Knowledge Pre Study Part Two)



मध्य प्रदेश की संक्षिप्त जानकारी फरवरी - 2022 

00. मध्य प्रदेश का गठन  == 01 नवंबर 1956 को हुआ था।

01. मध्य प्रदेश का राज्य दिवस == 01 नवंबर को मनाया जाता है।

02. मध्य प्रदेश राज्य का  वर्तमान स्वरूप   == 01 नवंबर 2000 को आया है। 

03. राज्य पुनर्गठन आयोग === 1956 के आधार पर। 

04. दिसम्बर 1953  गठन == मध्य प्रदेश राज्य का गठन।

05. 30 सितंबर 1955  को रिपोर्ट  के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।  जिसमे मध्य भारत, विंध्य प्रदेश, भोपाल राज्य को मिलाकर मध्य प्रदेश राज्य का तथा मराठी भाषी क्षेत्र को बॉम्बे स्टेट ( महाराष्ट्र) को दिया गया। 

06. राज्य का नामांकरण  भारत के मध्य में स्थित होने के कारण मध्य प्रदेश कहलाया (पं.जवाहरलाल नेहरू के दुवारा नामांकरण किया गया) 

07. मध्य प्रदेश राज्य को कई उपनामो से जाना जाता है जैसे: सोयाबीन राज्य,  नदियों का मायका, टाइगर स्टेट, और हदय प्रदेश।

08. राजधानी == मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी "भोपाल" है। 

09. मध्य प्रदेश राज्य का उच्च न्यायालय == "जबलपुर" में स्थित है। 

10. मध्य प्रदेश राज्य में उच्च न्यायालय की दो खण्डपीठें == "ग्वालियर और इंदौर" में स्थित है। 

11. मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से "दूसरा" सबसे बड़ा राज्य है। 

12. मध्य प्रदेश राज्य की ऊर्जा  राजधानी "सिंगरोली" को कहा जाता है। 

13. मध्य प्रदेश राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी "पचमढ़ी" है। 

14. मध्य प्रदेश राज्य की औधोगिक राजधानी "इंदौर (खेडागाव) है।

15. मध्य प्रदेश राज्य का डेट्रायट "पीथमपुर" (धार) में स्थित है। 

16. मध्य प्रदेश राज्य की राज्य भाषा "हिंदी" है। 

17. मध्य प्रदेश राज्य की भौगोलिक स्थिति 21 डिग्री 6' उत्तरी अक्षांश से 26 डिग्री 30' उत्तरी अक्षांश तक  और 74 डिग्री 9' पूर्वी देशांतर से 82 डिग्री 48' पूर्वी देशांतर के मध्य है। 

18. मध्य प्रदेश राज्य की सीमा सबसे कम गुजरात राज्य से और सर्वाधिक सीमा राजस्थान राज्य से लगती है। मध्य प्रदेश राज्य की भौगोलिक सीमा उत्तर में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, पूर्व में छत्तीसगढ़ और पश्चिम में गुजरात वा राजस्थान है।

19. मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल 3,08, 252 वर्ग किलोमीटर है। (अमरकंटक की किरार घटी विवाद के कारण कुछ जगह क्षेत्रफल 3,08, 245 वर्ग किलोमीटर भी मिलता है। )

20.  मध्य प्रदेश राज्य क्षेत्रफल की दृष्टी से देश में दूसरा स्थान है।

21. मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल देश के क्षेत्रफल का 9.38 प्रतिशत के बराबर है।

22.  मध्य प्रदेश राज्य की लम्बाई उत्तर से दक्षिण तक "605" किलोमीटर है ।

23. मध्य प्रदेश राज्य की चौडाई पूर्व से पश्चिम की ओर "870" किलोमीटर है।

24. हमारे मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा की सीटे "230" है।  

25. हमारे मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित सीटों की सख्या "35" है।

26. हमारे मध्य प्रदेश राज्य में विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित सीटों की सख्या "47" है। 

27. हमारे मध्य प्रदेश राज्य में लोकसभा  में सीटें "29" है।  

28. हमारे मध्य प्रदेश राज्य में लोकसभा में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित सीटों की सख्या "04" है। 

29. हमारे मध्य प्रदेश राज्य में लोकसभा  मेंअनुसूचित जनजाति के लिये लोकसभा  में आरक्षित सीटों की सख्या "06" है।

30. हमारे मध्य प्रदेश राज्य में राज्यसभा की सीटों की संख्या "11" है। 

31. हमारे मध्य प्रदेश राज्य में संभागो की संख्या "10" है। 

32. हमारे मध्य प्रदेश राज्य में जिलो की संख्या "52" है।

 

निवाड़ी जिला (Niwari District)

 निवाड़ी जिला के सम्बन्ध में कुछ महत्वपूर्ण संक्षिप्त जानकारी 


01. निवाड़ी जिला मध्य प्रदेश  राज्य का 52वाँ ज़िला है ।

02. टीकमगढ़ ज़िले से अलग होकर "निवाड़ी ज़िले" को बनाया गया है। 

03. "निवाड़ी ज़िले" का  1 अक्टूबर 2018 को  किया गया।

04. "निवाड़ी ज़िले" के तहत पृथ्वीपुर तहसील में "56" पंचायतें, निवाड़ी में  "54" पंचायतें,और ओरछा में  "17" पंचायतें शामिल है ।

05. "निवाड़ी जिला" में  कुल "127"  ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। 

06. "निवाड़ी जिला" जनसंख्या वा क्षेत्रफल दोनों की दृष्टी से मध्य प्रदेश राज्य का "सबसे छोटा ज़िला" है।

08. "निवाड़ी ज़िले" के प्रथम  कलेक्टर "श्री अक्षय सिंह" है । 

09. "निवाड़ी ज़िले" के प्रथम पुलिस अधीक्षक "मुकेश श्रीवास्तव" है । 

10. "ओरछा नगर बेतवा नदी" के तट  पर बसा है जो "निवाड़ी ज़िले" में आता है।

11.  "निवाड़ी ज़िले" का क्षेत्रफल  1318  वर्ग किलोमीटर है।


नोट :  

मध्य प्रदेश की राजधानी बनाने की सलाह के सम्बन्ध में कुछ कथन :

01. तखतमल जैन ने "ग्वालियर" को मध्य प्रदेश की राजधानी बनाने की सलाह दी। 

(कहा जाता है कि महात्मा गांधी को जिस इटालियन गन से मारा गया था, वह "ग्वालियर" में बनायीं गई थी।  

02. फजल अली आयोग ने "जबलपुर" को मध्य प्रदेश की राजधानी बनाने की सलाह दी। 

03. पं. रविशंकर शुक्ल ने "रायपुर" को मध्य प्रदेश की राजधानी बनाने की सलाह दी। 

(पं. रविशंकर शुक्ल हमारे मध्य प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मंत्री थे । )

04. सरदार बल्ल्भ भाई पटैल ने "भोपाल" को मध्य प्रदेश की राजधानी बनाने की सलाह दी। और "भोपाल "को मध्य प्रदेश की राजधानी बना दिया गया। और आगें जाने अगले लेख में (Know more in the next article)





और अधिक जाने (Know more):












कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें