मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण तथ्य (Madhya Pradesh General Knowledge Important Facts):
मध्य प्रदेश राज्य में जलवायु समशीतोष्ण मानसूनी पाई जाती है।
जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा संभाग जबलपुर है (जिसमें 8 जिले हैं) ।
वही जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे छोटा संभाग शहडोल है (जिसमें 3 जिले हैं) ।
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा और सबसे छोटा जिला दतिया है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश सबसे छोटी तहसील सुवासरा रतलाम में स्थित है।
जनसंख्या की दृष्टि से मध्यप्रदेश राज्य की सबसे छोटी तहसील ओरछा (निवाड़ी जिले) में स्थित है।
जनसंख्या की दृष्टि से मध्यप्रदेश राज्य की सबसे बड़ी तहसील इंदौर है।
मध्य प्रदेश राज्य का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी होशंगाबाद में स्थित है।
देश का प्रथम आदिवासी संचार केंद्र मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में स्थित है।
देश का प्रथम विकलांग पुनर्वास केंद्र मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर में स्थित है।
देश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति वाला राज्य मध्यप्रदेश राज्य है।
मध्य प्रदेश राज्य का प्रथम खेल विधालय सीहोर में है।
मध्यप्रदेश राज्य में जंतर मंतर उज्जैन में स्थित है।
मध्यप्रदेश राज्य में ऋतुवेधशाला इंदौर में स्थित है।
सफेद शेरों की भूमि मध्य प्रदेश के रीवा को कहा जाता है।
देश की प्रथम किन्नर महापौर कमला जान है।
देश की प्रथम किन्नर विधायक शबनम मौसी है।
राज्य का पहला राष्ट्रीय उद्यान कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के मंडला में स्थित है।
गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने वाला राज्य मध्य प्रदेश है।
राज्य का न्यूनतम क्षेत्रफल वाला राष्ट्रीय उद्यान जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मंडला जिले में मध्य प्रदेश में स्थित है, इसका क्षेत्रफल 270 वर्ग मीटर है।
मध्य प्रदेश का प्रथम पर्यटन नगर शिवपुरी है।
मध्यप्रदेश राज्य का प्रथम रत्न परिष्कृत केंद्र जबलपुर में स्थित है।
देश का प्रथम आपदा प्रबंधन संस्थान मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित है।
मध्य प्रदेश राज्य में ग्राम न्यायालय की स्थापना 26 जनवरी 2001 को झोतला ग्राम नीमच जिले में की गई।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (देश का प्रथम) मानव संग्रहालय मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय (देश का प्रथम) मध्य प्रदेश राज्य के अमरकंटक में स्थित है।
मध्यप्रदेश राज्य का पहला जनजातीय संग्रहालय भोपाल में स्थित है।
भारत का जिब्राल्टर मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर में स्थित है जो ग्वालियर का किला के नाम से जाना जाता है।
मध्यप्रदेश राज्य का प्रथम सौर ऊर्जा ग्राम "कस्तूरबा ग्राम" इंदौर में स्थित है।
हीरा उत्पादक जिले मध्य प्रदेश राज्य के पन्ना एवं सतना (देश में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश का है) ।
मध्य प्रदेश राज्य की जीवन रेखा एवं सबसे लंबी नदी नर्मदा नदी को कहा जाता है जो 1312 किलोमीटर लंबी है जो मध्य प्रदेश में 1077 किलोमीटर बहती है।
संवैधानिक आधार पर पंचायती राज्य को लागू करने वाला राज्य मध्यप्रदेश है।
तेंदूपत्ता और बीड़ी निर्माण में मध्य प्रदेश का स्थान प्रथम है।
अफीम उत्पादक जिला नीमच, मंदसौर मध्य प्रदेश में स्थित हैं।
गाजा उत्पादक जिला मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर में स्थित है।
"भारत भवन" मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल में स्थित है "भारत भवन" के वास्तुकार चार्ल्स कोरिया थे।
मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जंक्शन इटारसी है।
एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन के मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है।
देश का प्रथम सौर चलित टेलीफोन एक्सचेंज मध्य प्रदेश राज्य के शिवपुरी जिले के आयोलपटा में स्थित है।
एशिया का प्रथम "शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय" मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर जिले में (महालक्ष्मी कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन के नाम से) स्थापित किया गया है। और आगें जाने अगले लेख में (Know more in the next article)
और अधिक जाने (Know more):
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें